बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आज तक काफी सारी अभिनेत्रियां हुई हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने हुस्न और खूबसूरती से लाखों करोड़ों लोगों को दीवाना बनाया है। इन अभिनेत्रियों की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में नहीं है बल्कि भारत से बाहर भी उन्हें काफी पसंद किया जाता है। इंडस्ट्री में कुछ ऐसी हसीनाएं हैं जिन्होंने विदेशी लड़कों के साथ शादी की है और उन्हें ही अपना हमसफर मनाने का फैसला किया है। आज आपको ऐसे ही 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने किसी भारतीय से नहीं बल्कि दूसरे देश के लड़कों से शादी की है।
1.सेलिना जेटली
बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपनी खूबसूरती से इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया था। हालाँकि फिलहाल वह काफी सालों से बॉलीवुड से दूर हैं। इस अभिनेत्री ने साल 2011 में ऑस्ट्रिया के होटेलियर पीटर हाग से शादी की थी। जिसके बाद वह जुड़वाँ बच्चों की माँ भी बनी और अब फिल्मों से दूर अपना बिजनेस संभालती हैं।
2.प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल कहीं जानें वाली प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में भी खुद की पहचान बनाई हैं। आज प्रियंका चोपड़ा को एक ग्लोबल स्टार माना जाता है। प्रियंका ने अमेरिका के जानें-माने पॉप स्टार सिंगर निक जोनस से शादी की हैं। 2018 में शादी करने वाला ये पॉवर कपल 2022 में सेरोगेसी तकनीक से बेटी को जन्म दिया।
3. राधिका आप्टे
मशहूर अभिनेत्री राधिका आप्टे भी विदेशी लड़के से शादी करने वाली अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हैं, इस एक्ट्रेस ने साल 2012 में लन्दन के फेमस म्यूजिशिन बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी और वर्तमान में अपनी मैरिड लाइफ को काफी एन्जॉय कर रही हैं।
4.श्रेया सरन
साउथ की मशहूर अभिनेत्री श्रेया सरन ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया हैं। एक्ट्रेस ने साल 2018 में अपने रसियन बॉयफ्रेंड आंद्रेई कोसचीव से शादी की थी जो एक पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं।
5. प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने साल 2016 में अमेरिका के फाइनेंशियल एनालिस्ट जीन गुडइनफ के साथ शादी की थी। बता दे हाल ही ये कपल सेरेगेसी तकनीक की मदद से पेरेंट्स बने थे।

I am a Digital Marketer from gandhinagar. I am Capable to run Online Business and Now running newsmodel24.com as Editor. E-mail id : vishalthakkar@newsmodel24.com