बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज के समय पूरे देश और दुनिया में दीपिका पादुकोण को हर एक शख्स जानता है। दीपिका पादुकोण ने अपनी खूबसूरती और अभिनय की बदौलत बेहद खूबसूरत दुनिया बनाई है, जिसमें उनकी शान और शोहरत सभी जानते हैं। आज के समय दीपिका पादुकोण के पास किसी चीज की कोई कमी नहीं है। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ शादी करने के बाद से ही दोनों लगातार अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं और एक दूसरे के साथ बेहद प्यार से रहते हैं। आज के समय दीपिका पादुकोण को भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में जाना जाता है क्योंकि उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
हाल ही में दीपिका पादुकोण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार उनकी हालत एकदम से खराब हो गई और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इस वजह से सोशल मीडिया पर हर जगह दीपिका पादुकोण के बारे में ही चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ जिसके कारण दीपिका पादुकोण का अचानक धड़कन बढ़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
दीपिका पादुकोण को लेकर बड़ी खबर सामने आई जब उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी दरअसल दीपिका पादुकोण साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता प्रभास के साथ हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही थी। इसी दौरान अचानक उनके दिल की धड़कन काफी तेज हो गई और उन्हें तुरंत हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि अब दीपिका पादुकोण की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका पादुकोण की स्थिति अब काफी हद तक सही हो चुकी है। अभी तक मिली खबर के अनुसार उन्हें जल्दी ही डिस्चार्ज भी कर दिया गया। जब से यह बात सोशल मीडिया पर फैली दीपिका पादुकोण को चाहने वाले लगातार उनके लिए दुआएं मांगने लगे और इसकी एक बड़ी संख्या सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली जहां उनकी तस्वीरों पर लगातार कमेंट आ रहे थे और उनका स्वास्थ्य शीघ्र अच्छा हो जाने की कामना कर रहे थे। अब दीपिका पदुकोण खतरे से बाहर है और जल्दी ही सामान्य होकर अपने शूटिंग पर लौट जाएंगे।

I am a Digital Marketer from gandhinagar. I am Capable to run Online Business and Now running newsmodel24.com as Editor. E-mail id : vishalthakkar@newsmodel24.com