टीवी इंडस्ट्री में एकता कपूर ने अपना एक अलग ही मुकाम बनाया है। आज के समय एकता कपूर टीवी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी निर्माता-निर्देशक माने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में एक निर्माता के तौर पर काफी सारे हिट सीरियल दिए हैं। एकता कपूर को आज टीवी जगत की दुनिया में सबसे बड़ा सितारा माना जाता है जिन्होंने बहुत सारे कलाकारों की जिंदगी सवार दी वही काफी ऐसे भी हैं जिन्होंने इनके सीरियल में काम किया। लेकिन उसके बाद उनकी हालत खराब हो गई या फिर उन्होंने यह क्षेत्र छोड़कर किसी और फिल्म में अपना करियर चुन लिया। आज आपको ऐसे ही कुछ एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं।
स्मृति ईरानी
साल 2000 में एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल में स्मृति ईरानी ने काम किया था। इसमें उन्होंने तुलसी का बेहद फेमस किरदार निभाया था। आज के समय स्मृति ईरानी एक सांसद हैं खुद केंद्रीय मंत्री भी है।
साक्षी तंवर
वर्ष 2000 में सीरियल ‘कहानी घर घर की’ में पार्वती के किरदार में साक्षी तंवर नजर आई थी, वर्तमान में साक्षी टीवी जगत के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सबको हैरान कर दिया है। हाल ही में उन्हें सम्राट पृथ्वीराज फिल्म में देखा गया है।
श्वेता तिवारी
2001 में श्वेता तिवारी ने एकता कपूर के शो ‘कसौटी ज़िन्दगी की’ में प्रेरणा का किरदार निभाया था। इस सीरियल से श्वेता तिवारी इतनी हिट हो गई थी कि हर घर घर में उन्हें लोग पसंद करने लगे थे। इसके अलावा श्वेता साल 2011 में कंटेस्टेंट ‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 11’ में बतौर प्रतियोगी भी नजर आई थीं।
प्राची देसाई
प्राची देसाई ने भी एकता कपूर के शो से डेब्यू किया था। साल 2006 में एक्ट्रेस प्राची देसाई ने एकता कपूर के शो ‘कसम से’ में अपने अभिनय से लोगों के दिल एक खास जगह बना ली थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी काम किया लेकिन उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिल सकी।
अनीता हसनंदानी
साल 2001 में एकता कपूर के शो ‘कभी सौतन कभी सहेली’ से अनीता हसनंदानी ने डेब्यू किया था। उन्होंने 2013 में शादी कर ली थी और अब एक मां की भूमिका निभा रही है।

I am a Digital Marketer from gandhinagar. I am Capable to run Online Business and Now running newsmodel24.com as Editor. E-mail id : vishalthakkar@newsmodel24.com