बॉलीवुड इंडस्ट्री में मलाइका अरोड़ा का एक अलग ही नाम है। मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर में ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है लेकिन इसके बावजूद भी उनकी फैन फॉलोइंग बहुत अधिक है। आज के समय मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्री में से एक मानी जाती है। फिल्मों में कम काम करती है लेकिन टीवी इंडस्ट्री में काफी सक्रिय रहती है और डांस रियलिटी शो में बतौर जज कार्य करती हैं। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती है।
इन दिनों मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो और कुछ फोटो काफी वायरल हो रही हैं जिसमें वह पिकनिक मनाते हुए दिखाई दे रही हैं। खास बात यह है कि इस बार उनके साथ अर्जुन कपूर दिखाई नहीं दिए। पिछले काफी समय से मलाइका अरोड़ा जब भी कहीं जाती हैं तो उनके साथ में अर्जुन कपूर रहते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा मालदीव घूमने गए थे। जहां की तस्वीरें भी काफी वायरल हो गई थी लेकिन इस बार अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ मौजूद नहीं रहे।
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर नहीं बल्कि किसी और के साथ ही तुर्की में पिकनिक मना रही हैं। मलाइका इन दिनों तुर्की में अपना टाइम स्पेंड करने पहुंची हैं। इस दौरान वह खूब मस्ती कर रही हैं, अब उन्होंने अपने वेकेशन की फोटो भी शेयर करना शुरू कर दिया है। लेटेस्ट वीडियो में मलाइका रेड हॉट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं और यहां उनका बेहद मजेदार अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो में वह सड़क पर दौड़ती नजर आ रही हैं तो कभी जीप की छत पर खड़ी होकर अलग-अलग पोज देती दिख रही हैं।
मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कई फोटो और वीडियो शेयर कर अपने वेकेशन की खबर भी शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए इसे कैप्शन दिया, ‘ये रेड हॉट वीकेंड है।’ इसके बाद से ही उनके चाहने वाले लगातार कमेंट करने लगे। लोग यह भी पूछ रहे हैं कि आखिर इस बार अर्जुन कपूर कहां है।

I am a Digital Marketer from gandhinagar. I am Capable to run Online Business and Now running newsmodel24.com as Editor. E-mail id : vishalthakkar@newsmodel24.com