बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में 90 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर बॉलीवुड से गायब दिखाई दे रही है। करिश्मा कपूर ने अपने करियर में काफी हिट फिल्में दी है। करिश्मा कपूर कपूर खान की अभिनेत्री हैं जिन्होंने एक समय करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया था। इसके बाद उन्होंने शादी कर ली और फिल्मों से दूरी बना ली लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सामान्य तौर पर देखा जाए तो करिश्मा कपूर का करियर का ग्राफ तो हमेशा ऊपर रहा लेकिन पर्सनल लाइफ को लेकर उतार-चढ़ाव भरा ही रहा है।
गौरतलब है कि करिश्मा कपूर ने शादी करने के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी। शादी के बाद ही उन्होंने फिल्में ना करने का फैसला ले लिया था लेकिन अब वह शादी टूट चुकी है और वह अपने पति से अलग रहती हैं। अब एक बार फिर से करिश्मा कपूर लाइमलाइट में आना शुरू कर चुकी हैं जहां बीच में उन्हें काफी साल तक देखा भी नहीं गया था। करिश्मा कपूर ने संजय कपूर के साथ शादी की थी जिनका यह शादीशुदा जीवन 13 साल तक चला। इसके बाद उनका तलाक हो गया।
करिश्मा कपूर और संजय कपूर के एक बेटी और बेटा है जिनका नाम समायरा और किशन राज है। 13 साल तक दोनों एक दूसरे के साथ शादी शुदा बंधन से बंधे रहे लेकिन 2016 में तलाक ले लिया। अब करिश्मा कपूर अपने पति का घर छोड़ चुकी है। खबर के अनुसार तलाक के बाद बच्चे मां के पास ही रह रहे हैं। हाल ही में खबर आ रही है कि करिश्मा कपूर दूसरी शादी करने वाली है। वह मुंबई के एक बिजनेसमैन संदीप तोषनीवाल को डेट कर रही हैं। दोनों को काफी बार एक दूसरे के साथ देखा गया है। हालांकि इस बारे में दोनों ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पहले पति संजय कपूर दूसरी शादी कर चुके हैं। उनकी पत्नी का नाम प्रिया सचदेव है।
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने बताया था कि उनका पति संजय उन पर जुल्म करता था और बात बात पर हाथ उठा देता था। इसके कारण उन्हें काफी मानसिक तनाव में रहने लगा था। हालत यह हो गई थी कि अपनी चोट के निशान छुपाने के लिए उन्हें मेकअप का सहारा लेना पड़ता था और मेकअप के कारण ही उनके शरीर पर चोट के निशान लोगों को दिखाई नहीं देते थे। इतना परेशान होने के कारण आखिरकार उन्होंने अलग होने का ही फैसला कर लिया।

I am a Digital Marketer from gandhinagar. I am Capable to run Online Business and Now running newsmodel24.com as Editor. E-mail id : vishalthakkar@newsmodel24.com