भारतीय सिनेमा जगत में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सुपरस्टार सिंगर केके आज इस दुनिया में नहीं है। उनका हार्ट अटैक होने के कारण 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कोलकाता में अपने कंसर्ट के दौरान उनके साथ यह घटना घटित हुई। उनके जाने के बाद से ही पूरा भारतीय सिनेमा जगत शोक में डूबा हुआ है। आज आपको उनके 10 सबसे बेहतरीन गानों की लिस्ट बताते हैं जिन्हें सुनकर हर कोई उनका दीवाना हो गया।
क्या मुझे प्यार है
गैंगस्टर फिल्म का यह गाना बेहद लोकप्रिय हुआ था। इसे kk ने गाया था और इस गाने से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी।
दिल इबादत
इमरान हाशमी के करियर में सबसे बेहतरीन फिल्म रही तुम मिले का यह गाना बहुत ज्यादा हिट हुआ था।
जरा सा
इमरान हाशमी की जन्नत फिल्म का यह गाना बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन गानों में से एक माना जाता है।
खुदा जाने
रणबीर कपूर ने अपने करियर की शुरुआत काफी बेहतरीन ढंग से की थी। उनके साथ बचना ए हसीनों फिल्म में दीपिका पादुकोण नजर आई थी। जिसका एक गाना खुदा जाने आज भी लोग पसंद करते है।
यारों
भारत के म्यूजिक इंडस्ट्री में यारों सॉन्ग एक अलग पहचान रखता है यह एक एल्बम सॉन्ग है जिसे काफी पसंद किया गया था।
तुझे सोचता हूं
इमरान हाशमी की फिल्म जन्नत 2 का यह गाना लोगों को काफी पसंद आया।
मत आजमा रे
रणदीप हुड्डा की फिल्म मर्डर 3 में यह गाना सबसे अधिक चर्चित रहा इसे सिंगर केके नहीं गाया था।
माही वे
इमरान हाशमी की फिल्म राज 2 का यह गाना आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। इसके लिरिक्स लोगों के दिल जान में बसी हुई है।
दिल क्यों यह मेरा
बॉलीवुड फिल्म ऋतिक रोशन की काइट्स का यह गाना सबसे अधिक चर्चित रहा था। इसमें रितिक रोशन के साथ बारबरा मोरी दिखाई दी थी।
तू ही मेरा सब है
इमरान हाशमी की फिल्म गैंगस्टर में के के नहीं यह गाना गाया था। इस गाने को काफी पसंद किया गया था।

I am a Digital Marketer from gandhinagar. I am Capable to run Online Business and Now running newsmodel24.com as Editor. E-mail id : vishalthakkar@newsmodel24.com