भारतीय सिनेमा जगत में पिछले कुछ समय से फिल्मों का बजट काफी ज्यादा होने लगा है। आज के समय 100 से लेकर 150 करोड़ तक का बजट काफी आम हो गया है। भारत में फिल्में जितनी हिट होती हैं उनके गाने भी उतने ही हिट हो जाते हैं। वही काफी फिल्में भी ऐसी होती हैं जो फ्लॉप हो जाती हैं लेकिन उनकी गाने लोगों के दिल में धड़कन की तरह सुनाई देने लगते हैं। आज आपको ऐसे ही 5 सॉन्ग के बारे में बताएंगे जिनके शूट में ही करोड़ों रुपए खर्च हो गए।
पार्टी ऑल नाइट- बॉस
अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म का गाना पार्टी ऑल नाइट आज भी दर्शकों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है और क्लबों में लोग इस गाने के बजने पर आज भी थिरकना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। आपको बता दें फिल्म इंडस्ट्री में यह गाना काफी महंगा है। इस गाने को बनाने में लगभग 6 करोड़ की लागत आई थी, जिसमें लगभग 600 से ज्यादा फॉरेन मॉडल्स का यूज किया गया था।
मलंग – धूम 3
धूम 3 फिल्म का मलंग गाना भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे महंगे गानों में से एक माना जाता है। इस फिल्म में आमिर खान और कैटरीना कैफ ने अपने डांस से हर किसी को हैरत में डाल दिया था। इस गाने को बनाने में कुल 5 करोड़ से ज्यादा की लागत आई थी।
सुंदरिये – रोबोट 2.0
फिल्म 2.0 का सुंदरिये सॉन्ग भी काफी ज्यादा ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। बता दें इस गाने को शूट करने के लिए कुल 20 करोड़ों रुपए लगाए गए थे, जो कि इस गाने को इंडियन सिनेमा का सबसे महंगा गाना बना देता है।
ऊ अंतवा – पुष्पा
फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ का सबसे लोकप्रिय गाना ऊ अंतवा 5 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इस गाने में अल्लू अर्जुन और सामंथा की केमिस्ट्री लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आएगी और सामंथा का हॉट लुक सभी दर्शकों को स्क्रीन पर चिपकाए रखने में काफी मजबूर कर रहा था।
छम्मक छल्लो – रा वन
फिल्म रा वन का गाना छम्मक छल्लो भी काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। बता दे कि इस गाने को बनाने में लगभग ढाई करोड़ रुपए की लागत आई थी।

I am a Digital Marketer from gandhinagar. I am Capable to run Online Business and Now running newsmodel24.com as Editor. E-mail id : vishalthakkar@newsmodel24.com