बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर कोरियोग्राफर और डांस रियलिटी शो की जज गीता कपूर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। आपको बता दें कि गीता कपूर ने अपने मेहनत की बदौलत आज बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। किसी फिल्म में पर्दे पर दिखाई ना देने के बावजूद भी उनको चाहने वालों की संख्या लाखों करोड़ों में है। डांस रियलिटी शो में जज के तौर पर उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहता है। आज गीता कपूर की उम्र काफी हो चुकी है लेकिन उन्होंने कभी शादी नहीं की उनके चाहने वालों को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच हाल ही में उन्हें मांग में सिंदूर भरे देखा गया। जिसके बाद उनकी शादी को लेकर कुछ अलग बातें सामने आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर गीता कपूर की जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, उसमे गीता कपूर ने मांग में सिंदूर लगाया हुआ है। गीता कपूर की मांग में भरा सिंदूर देखकर उनके फैन्स हैरान रह गये, लोग जानना चाहते है आखिर गीता कपूर ने किसके साथ शादी की है। आज आपके इस लेख के माध्यम से बताते हैं कि गीता कपूर के मांग भरी सिंदूर के पीछे का सच क्या है।
गीता कपूर 47 साल की हो चुकी हैं लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। उन्हें गीता कपूर के साथ-साथ गीता मां का के भी पुकारा जाता है। डांस रियलिटी शो में जब वह बतौर जज कार्य करती हैं तो उनके साथी कलाकार और डांस में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट भी उन्हें गीता मां कहकर ही पुकारते हैं। गीता कपूर ने अपनी वायरल फ़ोटोज़ के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘नहीं मैंने शादी नहीं की है…अगर मेरी शादी होती है तो मैं इसे बिल्कुल भी नहीं छिपाऊंगी, लेकिन अभी मेरी शादी कैसे हो सकती है। मैंने अभी अभी अपनी मां को खोया है, मैं इस बारे में फिलहाल कुछ भी नहीं सोच रही हूं’।
हाल ही में जब गीता कपूर सुपर डांसर चैप्टर 4 के सेट पर पहुंची तो उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी थी और साथ ही मांग में सिंदूर भरा हुआ था जब उनसे इस बारे में कुछ आ गए तो उन्होंने बताया कि यह एपिसोड अभिनेत्री रेखा जी को समर्पित है। इसलिए उन्होंने रेखा की भांति साड़ी पहनी और मांग में सिंदूर भरा, क्योंकि रेखा भी हमेशा मांग में सिंदूर भरती हैं लेकिन उन्होंने भी कभी शादी नहीं की है।

I am a Digital Marketer from gandhinagar. I am Capable to run Online Business and Now running newsmodel24.com as Editor. E-mail id : vishalthakkar@newsmodel24.com