भारतीय सिनेमा जगत में इतिहास को लेकर काफी सारी फिल्में बनी है जहां भारत के पूर्व राजा महाराजाओं के शौर्य और वीरता का बखान किया जाता है। हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे काफी पसंद किया गया है। आपको बता दें कि इस फिल्म के टाइटल को लेकर करणी सेना ने एक बार फिर से बवाल खड़ा कर दिया है। करणी सेना का कहना है कि इस फिल्म के टाइटल में पृथ्वीराज के साथ सम्राट पृथ्वीराज चौहान नाम से टाइटल होना चाहिए। करणी सेना के इस बयान के बाद एक बार फिर से यह फिल्म काफी सुर्खियों में आ गई है।
आज आपको ऐसे ही बॉलीवुड की फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिनके ऊपर करणी सेना ने सवालिया निशान लगाया और जब वह रिलीज हुई तो सुपरहिट साबित हुई।
पद्मावत
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म पद्मावत का निर्देशन भंसाली ने किया था। इसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने मुख्य किरदार में नजर आए थे, इस फिल्म की कहानी रानी पद्मावती पर आधारित है, जो बेहद खूबसूरत थीं, इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी काफी सुंदर नजर आईं थीं। फिल्म के रिलीज को लेकर हुए विवाद के कारण फिल्म का नाम बदलकर पद्मावती से ‘पद्मावत’ रख दिया गया था। रणवीर सिंह ने अत्याचारी सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में दमदार अभिनय किया।
मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी
यह फिल्म झांसी के रानी लक्ष्मीबाई के जीवन और 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ उनकी लड़ाई को दिलस्प अंदाज में पेश करती है। इस फिल्म को डायरेक्टर राधाकृष्ण और कंगना रनौत ने निर्देशित किया है। इस फिल्म का भी करणी सेना ने विरोध किया था।
जोधा अकबर
2008 में रिलीज हुई फिल्म जोधा अकबर मुगल बादशाह अकबर और राजपूत राजकुमारी जोधाबाई की प्रेम कहानी पर आधारित है। रितिक रौशन ने अकबर और ऐश्वर्या राय ने जोधाबाई की भूमिका निभाई है। रिलीज से पहले करणी सेना ने इस फिल्म की ऐतिहासिक सत्यता को लेकर कई सवाल खड़े किए थे। यह फिल्म हिट साबित हुई थी।
पीके
साल 2014 में रिलीज होगी आमिर खान की पीके फिल्म सुपर डुपर हिट साबित रही थी इस फिल्म में भगवान के नाम पर लोगों के द्वारा अवैध रूप से कमाए गए पैसों के बारे में बताया गया है। लोगों के मन में भगवान के प्रति आस्था लगाकर कुछ लोग उसका गलत फायदा उठाते हैं। हिंदू धर्म को लेकर इस फिल्म का भी विरोध हुआ था जिसके बाद यह फिल्म सुपरहिट रही।
बाजीराव मस्तानी
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। यह फिल्म मराठा साम्राज्य के पेशवा बाजीराव और उसकी दूसरी पत्नी मस्तानी पर फिल्माई गई है, इसमें मस्तानी का रोल दीपिका पादुकोण ने निभाया था। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से मस्तानी को रुपहले पर्दे पर जीवंत कर दिया था। करणी सेना ने इस पर ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

I am a Digital Marketer from gandhinagar. I am Capable to run Online Business and Now running newsmodel24.com as Editor. E-mail id : vishalthakkar@newsmodel24.com