क्या आपको लगता हे की ऐसा हो सकता हे तो आप कमेंट में जरूर बताएं।
एक शख्स ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि उसे गूगल मैप्स के जरिए एक सोने की खान (गोल्ड माइंस फाउंड इन गूगल मैप्स) मिली है। उन्होंने इस खदान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों के साथ शेयर की हैं। तस्वीरें देखकर लोग भी हैरान हैं।
ट्रेजर हंटर्स की कहानियां दुनिया में काफी बार शेयर की जाती हैं। कभी सालों की खोज के बाद खजाना मिल जाता है तो कभी अचानक से कीमती चीजें किसी के सामने आ जाती हैं। लेकिन अब आपको खजाने की खोज के लिए भटकने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे मोबाइल फोन पर भी खजाना ढूंढ सकते हैं।
इसके लिए आपको बस गूगल मैप्स की जरूरत है। एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर दावा किया है कि उसे गूगल मैप्स के जरिए एक सोने की खान (गोल्ड माइंस फाउंड इन गूगल मैप्स) मिली है।उस शख्स ने रेडिट पर अपनी खोज की एक तस्वीर साझा की है। उनका कहना है कि यह खदान अमेरिका के एक जंगल के बीच में छिपी है। फिलहाल उनकी तस्वीर रेडिट पर शेयर की गई है,
जो वायरल हो रही है। इंटरनेट यूजर्स इस तस्वीर को देखकर हैरान हैं। इसमें हरे पेड़ों के बीच एक चमकती हुई चीज दिखाई दे रही है, जिसे व्यक्ति ने सोने की खान बताया। इस तस्वीर का निकास स्थान अभी तक नहीं मिला है। लेकिन इसे लेकर लोगों में उत्सुकता देखी जा सकती है।